उत्तराखंड पुलिस को 23 नए उपनिरीक्षक मिल गए है.
दीक्षांत समारोह के बाद 15 पुरुष और महिला उपनिरीक्षक को पुलिस संचार में शामिल कर लिया जायेगा.
देहरादून । पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, सोंधोवाली धोरण, प्रशिक्षण के पश्चात दिक्षांत परेड का आयोजन किया गया।
दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने दीक्षान्त परेड का निरीक्षण किया गया।
अशोक कुमार द्वारा प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वाेत्तम आने पर निशा,
अन्तः कक्ष में प्रथम स्थान आने पर सुनीति पोखरियाल एवं बाहय कक्ष में प्रथम आने पर नवीन नेगी को सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षुओं को रेडियो परिचालन से सम्बन्धित विभिन्न आन्तरिक विषयों का गहन अध्ययन कराया गया,
इसके अतिरिक्त ड्रोन तकनीकी, कन्ट्रोल रूम, पोलनेट की कार्य प्रणाली,
आई0टी0डी0ए0 देहरादून में स्थित कमाण्ड एंव कन्ट्रोल से सम्बन्धित कार्य प्रणाली,
सी0सी0टी0वी0, डायल-112, सोशल मीडिया, फोरेन्सिक, आप्टीकल फाईबर, पी0पी0डी0आर0,
वीडियो सर्विलान्स, कम्प्यूटर नेटवर्किग की कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान कराया गया है।
अशोक कुमार ने प्रशिक्षण के उपरांत पास आउट होने वाले सभी उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए
कहा कि राज्य पुलिस को स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल रहने की आवश्यकता है।
एक केस को सुलझाने के लिये हजारांे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को खंगालना पड़ता है।
तकनीक के इस दौर में पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहकर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये नई तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है।
पुलिस संचार विभाग से पास हो रहे प्रशिक्षुओं का उपयोग साईबर सैल व ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में किया जाये।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही