November 5, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

amit-shah- cm Pushkar Singh Dhami visited rally venues with officers

Amit Shah के दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

Amit Shah के दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गृह मंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन से लेकर शासन-प्रशासन तक पूरी तरह जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के बीच उनका दौरा प्रदेशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का उत्तराखंड आगमन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

amit-shah- cm Pushkar Singh Dhami visited rally venues with officersउनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

भट्ट ने कहा कि जब भी केंद्र का कोई बड़ा नेतृत्व उत्तराखंड आता है, तो प्रदेश की प्रमुख समस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक रास्ते खुलते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं। ऐसे में अमित शाह का दौरा भी राज्य के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

About The Author