November 4, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar kumbh 2027 special attraction Netrakumbh in Haridwar

हरिद्वार कुंभ 2027 में कुछ खास और अलग होगा महायज्ञ नेत्रकुंभ

हरिद्वार। दिव्यांगजनो की राष्ट्रव्यापी संस्था समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) हरिद्वार की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हुई।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने की। मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र ने कहा कि 2027 के अर्धकुंभ के अवसर पर 45 दिन का नेत्रकुंभ महायज्ञ होगा।

इसमें लाखों लोगों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, चश्मा और दवाइयां दी जाएंगी।

Haridwar kumbh 2027 special attraction Netrakumbh in Haridwar सक्षम के कार्यकर्ता देशभर से आकर इसमें स्वयंसेवक बनेंगे। हरिद्वार के कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

उन्होंने कहा – सक्षम का ध्येय सेवा, समर्पण और सामर्थ्य है। नेत्रकुंभ में सेवा देना हम सभी का दायित्व है।

यह सिर्फ चिकित्सा शिविर नहीं, बल्कि लोगों को अंधत्व से बचाने का महायज्ञ है।

प्रांत अध्यक्ष एवं प्रबंध प्रमुख नेत्रकुंभ ललित पंत ने कहा कि दिव्य नेत्रकुंभ में 2 लाख लोगों के इलाज का लक्ष्य है, जिसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की जरूरत पड़ेगी।

कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही सेवा देने की घोषणा की।बैठक में प्रान्त युवा प्रमुख कमल पंत, जिला महिला प्रमुख सीमा चौहान, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय वर्मा, जिला सह Haridwar kumbh 2027 special attraction Netrakumbh in Haridwar सचिव आरती मेहता,

मानसी मिश्रा, शशि लता, विमलेश गौड़, योगेश चौधरी, गौरव काकरान, सुदीप बनर्जी, सतीश कुमार, अनिता वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, डा . प्रदीप चौधरी, एस. एस. राणा, डा. हरेंद्र मलिक व अन्य लोग रहे।

About The Author