October 29, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar News new elected officers did Ganga pujan at Har ki Paudi

Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन

Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Haridwar News new elected officers did Ganga pujan at Har ki Paudi kइस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का आभार जताते हुए कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से हिंदू संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का निर्वहन ठीक रूप से किया जाएगा।

हिंदुओं के संरक्षण-संवर्धन में मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे और युवा पीढ़ी को परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु भक्तों को धार्मिक क्रियाकलाप, अनुष्ठान संपन्न कराने में निर्णायक भूमिका निभाता है।

तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा और तीर्थ स्थलों की मान-मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कुंभ मेले को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में तीर्थ पुरोहित समाज की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने लोगों से मां गंगा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि वंशज दलाल और अनिरुद्ध शर्मा ईमानदारी और कर्मठता से महासभा को मजबूती प्रदान करते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के हितों में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राहुल शर्मा, प्रभांश गौतम, मोहित पाराशर, केशव अत्री, शौर्य त्रिपाठी, उत्कर्ष शर्मा, अंश झा, वाशु शर्मा, केशव, शिवांश सिखौला, अंश त्रिपाठी, कान्हा तुम्बरिया, विनायक तुम्बरिया,

माधव तुम्बरिया, सक्षम शर्मा, अर्पित झा, हर्षित झा, युवराज चाकलान, ऋषभ शर्मा, चिंतन शर्मा, कार्तिक शर्मा, राघव मिश्रा, श्लोक शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, शिवम शास्त्री, अविनाश शास्त्री, यश पटुवर, कृष्ण, लावण्य, वंशज, यश, हर्षित, सक्षम आदि मौजूद रहे।

About The Author