Haridwar Congress बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर घर-घर पहुंचाएं कांग्रेस की नीतियां
महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं।
मंगलवार को मायापुर स्थित भवन में हरिद्वार जनपद प्रभारी नरेंद्र राणा और हरिद्वार शहर विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रभारियों ने पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जनता के बीच पार्टी की पहुंच के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे।
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद, आपसी समन्वय और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता
और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है,
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाए। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना तथा उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ना कांग्रेस की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए
संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संपर्क हमारी प्राथमिकता है
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि हरिद्वार की जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाएं।
जनसमस्याओं को उठाने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को घर-घर पहुंचाया जाए।
उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें,
बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार जनपद प्रभारी नरेंद्र राणा और हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत और सक्रिय संगठन होता है।
प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
जनता से नियमित संवाद, स्थानीय समस्याओं की जानकारी और उनके समाधान के लिए संघर्ष संगठन के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं।
सभी पदाधिकारी एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाएं,
बैठक को संबोधित करते हुए
युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और जनअधिकारों के मूल्यों से जुड़ी हुई है।
कार्यकर्ताओं को इन मूल्यों और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क के दौरान जनता की बात सुनना भी उतना ही जरूरी है जितना पार्टी की बात रखना।
लोगों के साथ विश्वास का संबंध स्थापित करके ही संगठन को स्थायी मजबूती दी जा सकती है,
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन की स्थिति की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनता से मिलें, स्थानीय समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के समक्ष रखें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को सरल एवं स्पष्ट रूप में जनता के सामने प्रस्तुत करते हुए पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता और सामूहिक प्रयास से ही चुनाव की तैयारियों को मजबूती मिलेगी,
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े सवालों पर कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और बूथ स्तर पर सतर्कता के माध्यम से किसी भी अनियमितता के विरुद्ध प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जा सकती है।
दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं पर ध्यान देने तथा किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर तथ्यों के साथ संबंधित स्तर पर शिकायत उठाने का आह्वान किया।
बैठक में पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने, जनता की समस्याओं पर संघर्ष करने और प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास,महानगर कांग्रेस सचिव आशीष प्रधान, सीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर,महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश छाछर, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, अकरम अंसारी, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जागरिया,यश शर्मा, सन्नी सक्सेना,करन सिंह राणा,ओम मलिक, अज्जू खान,प्रदीप कुमार, महेश चंद,आरिफ पीरजी,मण्डलम अध्यक्ष मोहित अरोड़ा,अयान सैफी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च