October 19, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Pilot Baba College students enjoyed Garba Dandiya organised in Haridwar campus

Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा

Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, लालरंगारंग प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या

हरिद्वार। कनखल स्थित पायलट बाबा कॉलेज में नवरात्र के शुभ अवसर पर गरबा और डांडिया कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में स्वास्तिक, खुशी, आकांक्षा, नंदिनी, आस्था, अंजलि, आशीष, कृष्णा, नितिन, खुशबू, दीपमाला, श्रुति, रिमझिम, सलोनी, हर्ष, भूमि, कशिश, पारुल, सक्षम, निधि, गीतिका, गुनगुन, ऐश्वर्या, निकिता, अनुष्का, संजना, सरिता, Pilot Baba College students enjoyed Garba Dandiya organised in Haridwar campus वैष्णवी एवं वर्षा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपावली गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।

साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखरने और अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में प्राचार्य राधा, उपासना, डिंपल, सोनिया, अनु, शिवानी, कीर्ति एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

About The Author