October 1, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Physical and mental development of students is possible through sports: Dr. Aman Gupta

खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : डॉ. अमन गुप्ता

खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : डॉ. अमन गुप्ता

हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अंतर ब्रांच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने पहली गेंद खेलकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

Physical and mental development of students is possible through sports: Dr. Aman Guptaक्रिकेट के माध्यम से विद्यार्थी विश्वविद्यालय और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

डॉ. अमन गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से विद्यार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

Physical and mental development of students is possible through sports: Dr. Aman Guptaउन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

Physical and mental development of students is possible through sports: Dr. Aman Guptaसंकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों पर पठन-पाठन और तकनीकी अध्ययन का दबाव रहता है।

ऐसे में खेल विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने के साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टूर्नामेंट के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने बताया कि अंतर ब्रांच क्रिकेट टूर्नामेंट में संकाय की विभिन्न ब्रांचों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

सहायक कुलसचिव डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मयंक पोखरियाल ने कहा कि खेल भावना विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन और टीम भावना सीखते हैं, जो उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में भी उपयोगी होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन फिट इंडिया की भावना को बढ़ावा देने में सहायक हैं और विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर संकाय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author