September 15, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी:मदन

आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी:मदन कौशिक

नारी शक्ति समारोह में उमड़ा हजारों महिलाओं का हुजूम

भाजपा हरिद्वार विधान सभा में सात स्थानों पर आयोजित हुआ नारी शक्ति सम्मान समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज इन सातों कार्यक्रम में आई हजारों हजार बहनों ने आकर जो मुझे और भारतीय जनता पार्टी को जो अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया है।मैं आजीवन उसका ऋणी रहूंगा।

Nari Shakti Vandan samaroh organised at 7 different places in Haridwar उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण पर बोलने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए।

भाजपा सरकार ने महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं माना, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया है।

Nari Shakti Vandan samaroh organised at 7 different places in Haridwar कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि महिला सुरक्षित भी हो, सम्मानित भी हो और आत्मनिर्भर भी बने। देश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी जितनी अधिक होगी, भारत उतनी ही तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।।

Nari Shakti Vandan samaroh organised at 7 different places in Haridwar महापौर किरण जैसल ने कहा कि आज हरिद्वार में जिस प्रकार से विकास कार्य चल रहे हैं निश्चित रूप से हरिद्वार आने वाले समय में उत्तर भारत के आधुनिक शहरों में से एक होगा
कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान Nari Shakti Vandan samaroh organised at 7 different places in Haridwar में झांकना चाहिए आज नगर निगम क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य चल रहे हैं इसके लिए वे भाजपा सरकार का धन्यवाद करती हैं।

Nari Shakti Vandan samaroh organised at 7 different places in Haridwar भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं पूरे 5 वर्षों में जनता के बीच जाते नहीं लेकिन चुनाव से 3 महीने पहले क्षेत्र में जाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करते हैं हरिद्वार की जनता सब जानती है

आने वाले चुनाव में हजारों बहने कांग्रेस के आरोपों का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Nari Shakti Vandan samaroh organised in Haridwarआज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी राजकुमार अरोड़ा नीलाभ मिश्रा रेनू शर्मा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सुनील अग्रवाल गुड्डू,

पिंकी चौधरी गौरव वर्मा हर्षित त्रिपाठी देवेश ममगई सुनील सैनी सचिन बेनीवाल निशा नौडियाल आशी शर्मा राहुल शर्मा अमित गौतम मनोज वर्मा पारुल चौहान श्यामल प्रधान सुभाष चंद्र राजेश शर्मा ललित रावत दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे!

About The Author