September 11, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Truck union laksar dispute FIR logged from both sides

ट्रक यूनियन मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नया मोड़

ट्रक यूनियन मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नया मोड़,

आवर्त सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

लक्सर। ट्रक यूनियन से जुड़े विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज होने के बाद अब नया मोड़ सामने आया है।

आवर्त सिंघल उर्फ सेट्ठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रक यूनियन के महामंत्री अनिल चौधरी समेत देवेन्द्र चौधरी और अरुण चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, दो दिन पहले ट्रक यूनियन महामंत्री अनिल चौधरी सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे थे।

देखें वीडियो में और आप भी सुने क्या बोले आवर्त सिंघल

इस दौरान उन्होंने ट्रक यूनियन से जुड़े रहे आवर्त सिंघल उर्फ सेट्ठी पर जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Truck union laksar dispute FIR logged from both sides मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर लक्सर पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच आवर्त सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्रक यूनियन महामंत्री अनिल चौधरी के साथ ही देवेन्द्र चौधरी और अरुण चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए। आवर्त सिंघल ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में सच्चाई नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने घटनाक्रम से जुड़े कई बिंदुओं पर अपनी सफाई दी और दूसरे पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author