कारोली खालसा में कल होगा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ तहसील के ग्राम कारोली खालसा स्थित बाबा गिरवर नाथ धाम मंदिर में कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने एवं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि इस भंडारे की परंपरा की शुरुआत पूज्य बाबा गिरवर नाथ जी महाराज ने वर्षों पूर्व की थी।
बैसाख माह में गेहूं की फसल कटने के बाद बाबा गिरवर नाथ जी महाराज भक्तों और श्रद्धालुओं को भंडारा कराकर अपने अनाज को समेटते थे।
तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है और आज भी श्रद्धा एवं आस्था के साथ निभाई जा रही है।
वर्तमान में बाबा नन्दलाल जी महाराज इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष में तीन बार विशाल भंडारों का आयोजन करा रहे हैं।
बाबा गिरवर नाथ धाम मंदिर में विशेष रूप से जनवरी एवं मई माह में विशाल भंडारों का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
मंदिर परिसर में वर्षभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी लगातार किया जाता है।
इनमें श्री गणेश महोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बरसाने की होली, नवरात्रि महोत्सव, भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन जैसे अनेक कार्यक्रम प्रमुख रूप से आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में क्षेत्र सहित अन्य राज्यों से भी भक्तजन पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं।
कल आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल, बैठने एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादार लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बाबा के अनन्य भक्त कमल खड़का ने बताया कि बाबा गिरवर नाथ धाम मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

More Stories
ऑपरेशन ‘RAGEPILL’ के बाद उत्तराखंड एफडीए अलर्ट, सहसपुर की यह यूनिट का नहीं था लाइसेंस
Chandi Devi Mandir महंत भवानी नंदन गिरी के एक वर्ष में बदली मां चंडी मंदिर की तस्वीर
2 मई शनिवार को अचानक बजेगा आपका मोबाइल, घबराए नहीं