Subodh Uniyal – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन, अस्पताल की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था देख स्वास्थ्य मंत्री का चढ़ा पारा
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज हरिद्वार दौरे के दौरान अचानक जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई
आप भी देखे वीडियो कैसे मंत्री जी CMS पर भड़के?
एवं व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना पूर्व
सूचना के अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
चारधाम यात्रा में आपदा के दौरान यात्रियों की तलाश में मददगार हो सकता है लघु वियरेबल एंटीना
Swami Yatishwranand क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बड़ी राहत
हरिद्वार वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने बड़ी धूमधाम से मनाया नौवां स्थापना दिवस