उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, हरिद्वार शाखा के चुनाव सम्पन्न
शरद पंवार बने शाखा अध्यक्ष, दीपक चौधरी को मिली शाखा मंत्री की जिम्मेदारी
हरिद्वार। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हरिद्वार शाखा के वार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए।
चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में हेमंत कुमार, अरुण कुमार और अमन शर्मा उपस्थित रहे।
निर्वाचन समिति द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,
जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
शाखा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि हरिद्वार शाखा में कर्मचारियों की बहुत समस्याएं है जिनका निदान अपने उच्च पदाधिकारियों के साथ मिलकर और उनके मार्ग दर्शन में करने का प्रयास करेंगे।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- शाखा अध्यक्ष: शरद पंवार
- शाखा मंत्री: दीपक चौधरी
- कोषाध्यक्ष: शिवम कौशिक
- शाखा उपाध्यक्ष: रोशनलाल सिंह, सत्यपाल शर्मा
- शाखा संयुक्त मंत्री: तस्लीम अहमद, संतोष सिंह
- शाखा संगठन मंत्री: दीपक शर्मा
इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में सलीम शर्मा, संदीप चौधरी और पंकज सैनी को चुना गया,
जबकि केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप त्यागी, नवोदित सलार और इकराम अली को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर माया प्रकाश, मामचंद, अमर त्यागी, देवदत्त, गौरव शर्मा, युधमन चौहान और अमित चौहान को शामिल किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।


More Stories
Tarun Himalaya के आगामी चुनाव को लेकर हुआ मंथन
Ranipur Vidhansbha नवोदय नगर का में लड़खड़ाता विकास, लोगों ने विधायक पर उठाए सवाल
American Aashram Haridwar कब्जे को लेकर लोगों में नाराजगी, कार्यवाही की मांग