Drug quality complaint दवाओं व वैक्सीन की गुणवत्ता शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन और ईमेल जारी
सीडीएससीओ ने आम जनता से खराब गुणवत्ता की दवाओं की सूचना देने की अपील की, टोल-फ्री नंबर भी उपलब्ध
नई दिल्ली। देश में दवाओं और वैक्सीन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से (CDSCO) ने आम नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
यह भी पढ़ें – इस दवा कंपनी की 29 दवाओं पर लगा सालों का बैन हटा
यदि किसी दवा या वैक्सीन की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो, तो लोग निर्धारित ईमेल आईडी पर शिकायत भेज सकते हैं।
सीडीएससीओ CDSCO ने दवा गुणवत्ता संबंधी शिकायतें को लेकर dci@nic.in और enforcecell.div@cdsco.nic.in जारी की है।
जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
यही नहीं यदि किसी कारणवश ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई हो, तो नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800111454 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
CDSCO ने साफ किया है कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा, ताकि दवाओं और वैक्सीन की गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सीडीएससीओ ने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध या घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं की जानकारी तुरंत साझा करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई संभव हो सके।


More Stories
Haridwar News घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
Haridwar Gas Cylinder News किल्लत के बीच वायरल वीडियो से हड़कंप
Dehradun Haridwar Rishikesh Corridor बना तो होगा ये बड़ा फायदा