February 15, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

22-april-2026-kedarnath-door-will-be-open-for-pilgrimage

22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

22 अप्रैल 2026 वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, भक्तों में भारी उत्साह

ऊखीमठ स्थित में हुई घोषणा, इस बार टी गंगाधर लिंग को मिली मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध हिमालयी तीर्थ के कपाट 22 अप्रैल 2026, बुधवार प्रातः 8 बजे वृष लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने की तिथि की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान से की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को भी गति मिल गई है।

प्रशासन, मंदिर समिति और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सकें।

इस वर्ष टी गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परंपरा के अनुसार कपाट खुलने से पूर्व पंचमुखी डोली ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के द्वार खोले जाएंगे।

कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं।

22-april-2026-kedarnath-door-will-be-open-for-pilgrimageमाना जाता है कि केदारनाथ के दर्शन से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

About The Author