January 31, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar basketball team won Mukhymantri champion trophy

खेल महाकुंभ में हरिद्वार का जलवा, विजेताओं का जोरदार स्वागत

हरिद्वार ने फहराया मुख्यमंत्री चैंपियन ट्राफी में अपना परचम, वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून में आयोजित हुई थी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की यह प्रतियोगिता।

बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट अंडर 14 टीम की बालक बालिकाओं का ट्रॉफी जीतकर हरिद्वार पहुंचे पर हुआ जोरदार स्वागत।

उत्तराखंड में चल रहे खेल महाकुंभ में हरिद्वार का भी शानदार प्रदर्शन रहा।

देहरादून के परेड ग्राउंड में बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में अंडर 14 और अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन कर हरिद्वार पहुंचे।

Haridwar basketball team won Mukhymantri champion trophy खिलाड़ियों का जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीम ने जोरदार स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर शुभकामनाएं देते हुए कहां की यह खिलाड़ी देश का भविष्य है और इनके द्वारा ही भारत को और आगे ले जाया जा सकता है।

हम आशा करते हैं कि किसी प्रकार से केवल देश ही नहीं विदेश में भी बास्केटबॉल का परचम लहराने वाला है।

संगठन के चेयरमैन रवि बजाज ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां की सभी बच्चों को इस प्रकार से मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए और अपने प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।

Haridwar basketball team won Mukhymantri champion trophy संगठन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हो कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा खेल महाकुंभ के जरिए आगे बढ़ाने के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म दिया जा रहा है।

जिससे बच्चों में ऊर्जा आएगी और बच्चे कहीं ना कहीं देश का नाम रोशन करेंगे।

संगठन के सचिव संजय चौहान ने कहा कि हरिद्वार में किस तरह बास्केटबॉल का ग्राफ बढ़ रहा है आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरिद्वार के खिलाड़ी अपना नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में बलराम कपूर, सुनील अग्रवाल, प्रकाश केसवानी, अनिल गोयल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author