हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रोशनाबाद हेल्थ केयर सेंटर में देर रात स्थानीय लोगों ने की तोड़फोड़।
खास खबर डीएम को ही बेच दी ओवर रेट शराब
दरअसल, एक महिला के गर्भपात के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
देखें वीडियो किस तरह से की जा रही तोड़फोड़
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन घटना के बाद हेल्थ केयर सेंटर के डॉक्टर वहां से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोशनाबाद में कई अवैध क्लिनिक चल रहे हैं, जहां इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहती हैं।
स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।



More Stories
हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध ARTO का अभियान
मदद के लिए बढ़े हाथ – जरूरतमंद परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग