Haridwar police arrested two accused of special 26 gaing
हरिद्वार- गिरोह के सरगना सहित फर्जी इनकम टेक्स रेड टीम के 02 ऑफिसर दबोचे
फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर गिरोह ने वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस को इस मामले में अभी चार आरोपियों की और तलाश है.
08 फरवरी को रुड़की क्षेत्र में फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम ने व्यापारी एवं परिवार जन को कार्यवाही का भय दिखाकर उनसे 20 लाख रुपए की रकम ठग ली.
व्यापारी सुधीर कुमार जैन द्वारा कोतवाली गंगनहर में दी गई शिकायत के आधार पर 5/6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मु.अ.सं. 104/2023 धारा 452/420 I.P.C. दर्ज किया गया.
ऐसे आए पुलिस गिरफ्त में
सुर्खियां बटोर रही घटना के खुलासे की कोशिशों में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के तमाम C.C.T.V. कैमरा फुटेज चैक करने के साथ साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
विवेचनात्मक कार्यवाही एवं तथ्य संकलन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों को नहर पटरी क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
दबोचे गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लक्जरी कार टाटा ग्लान्जा, ढ़ाई लाख नगदी, ठगी के पैसों से खरीदा गया 01 लाख कीमती एप्पल मोबाइल,
इनकम टेक्स डिपार्टमेंट के फर्जी दस्तावेज एवं मोहर बरामद हुई। गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश के साथ-साथ ठगी गई रकम वापस लाने के लिए टीम प्रयास कर रही है।



More Stories
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
पायल सिनेमा हरिद्वार – मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर भटक रहे अरुण
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव