देहरादून -RMS कंपनी के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजेश पाल को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा परीक्षा लीक प्रकरण में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए
और एक भी व्यक्ति जो भी सम्मिलित हो को गिरफ्तार किया जाए के सख़्त निर्देश निर्गत किए गए है
जिसपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है
इस क्रम में एसटीएफ द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2016 में पर्याप्त साक्ष्य पर
आरएमएस कंपनी लखनऊ के सीईओ को गिरफ्तार किया गया जिसपर पर न्यायालय द्वारा उसे 14 दिवस जुडिशल कस्टडी पर जेल भेज दिया गया है
साथ ही स्नातक वीपीडीओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में सादिक मूसा
और योगेश्वर राव को 3 दिवस पीसीआर पर एसटीएफ द्वारा लिया गया था, अभियुक्तगणो को एसटीएफ टीम द्वारा लखनऊ,
बाराबंकी आदि स्थानों पर ले जाकर केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन कर वापस जेल भेज दिया गया है



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही