Kedarnath से दर्शन कर लौट रही महिला खाई में गिरी
टिहरी- थाना देवप्रयाग में ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई है.
घटना की जानकारी मिलते ही ब्यासी से HC तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
महिला अपने पति के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रहे थे।
देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौडपानी में महिला खाई में गिर गयी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई।
प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए
आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
मृतक की शिनाख्त प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र- 28 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, मुरादाबाद के रूप में की गई है।


More Stories
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद जागा हरिद्वार फायर ब्रिगेड, 28 प्रतिष्ठानों की जांच में 16 में मिलीं खामियां
केदार घाटी में लीद का मुफ्त निस्तारण नहीं, डेढ़ करोड़ खर्च करेगा विभाग
Chardham Yatra 2026 – पंजीकरण केंद्र पर मिल रही थी शिकायतें, मंत्री जी ने मार दिया छापा