दिल्ली। लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पारंपरिक लोक गीत व संगीत के क्षेत्र में तथा Diwan Singh Bajeli को अभिनय कला में योगदान/छात्रवृति के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है।
नरेन्द्र सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल तथा दीवान सिंह बजेली सोमेश्वर अल्मोड़ा के मूल निवासी है।
शनिवार को दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।
मुख्यमंत्री ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी बधाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये
दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र मेंNarendra Singh Negi तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान मिली है।


More Stories
Ankita Bhandari murder case सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति
Cm Dhami परिवार रजिस्टर की गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन
आशीष सेमवाल बने हिन्दू छात्र परिषद क़े प्रदेश अध्यक्ष