हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2022 के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कराने के लिए मंगलवार खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।
इस मौके पर हरिद्वार शहर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतिस्वरानंद रानीपुर विधानसभा से मौजूदा विधायक आदेश चौहान के साथ ज्वालापुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठोर भी नामांकन किया।
मुख्यमंत्री ने हरीश रावत पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि तीन तिगाडा काम बिगाड़ा कांग्रेस पर ही फिट बैठता है और भाजपा अब की बार 60 बार को निश्चित रूप से पाने वाली है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में जो काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किये है। उन्हीं कामों को लेकर उत्तराखंड की जनता के बीच जा रहे हैं।
अबकी बार हमने नारा दिया है अब की बार 60 बार उसको निश्चित रूप से हम उनके आशीर्वाद से पूरा करेंगे और हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण