Two youths trapped in Mandakini river in rudrparyag
रुद्रप्रयाग । मंदाकिनी नदी में दो युवकफंस गए थे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से बची जान
सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी में 02 युवक फंस गए है।
उक्त युवक मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने पर नदी को पार कर अपना आवश्यक सामान लेने के लिए गए थे।
वापस आते समय नदी का जलस्तर अचानक से अत्याधिक बढ़ जाने के कारण वह नदी के दूसरे किनारे पर ही फंस गए।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लाइफ बोया, लाइफ जैकेट व रोप के माध्यम से त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवकों के प्राणों की रक्षा की गई।
संकट के समय मे मिली साहयता से गदगद हो दोनों युवकों द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।
रेस्क्यू किये गए युवक
01. सागर पुत्र दरबान सिंह उम्र 26 साल रुद्रप्रयाग चोपता।
02. सिद्धार्थ राणा पुत्र ज्योत सिंह उम्र 20 साल रुद्रप्रयाग चोपता।


More Stories
Uttrakhand में विकास योजनाओं के साथ हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति
Kumbh Mela 2027 का लोगो डिज़ाइन करो इनाम पाओ
Uttrakhand Commercial LPG के लिए तैयार हो गई SOP, कोटा हुआ तय