कोडीन कफ सिरप तस्करी की आड़ में बड़ा हवाला कांड का खुलासा, 7 आरोपियों पर चार्जशीट
12 करोड़ हवाला कांड में आए कई चौंकाने वाले खुलासे सामने
वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी के बड़े मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर शेली ट्रेडर्स समेत तीन फर्जी फर्मों-सिंह मेडिकोस, अल-उकाबा और एसपी फार्मा- के जरिए करीब ₹12 करोड़ की हवाला लेनदेन को अंजाम दिया।
आरोप है कि नकदी पहले शेल कंपनियों के खातों में जमा की जाती थी और बाद में उसे वैध दिखाने के लिए ट्रांसफर किया जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि असली कफ सिरप को छिपाकर बांग्लादेश सीमा तक तस्करी के लिए भेजा जाता था,
जहां उसे मूल कीमत से लगभग दस गुना ज्यादा दाम पर बेचा जाता था।
फर्जी फर्मों के दफ्तरों में केवल सामान्य फर्नीचर- कुर्सियां, टेबल और गद्दे- मौजूद पाए गए, जिससे उनके कागजी होने की पुष्टि हुई।
मामले की जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, सीसीटीवी फुटेज, ई-वे बिल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फोरेंसिक रिपोर्ट जैसे अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, गाजियाबाद, मिर्जापुर और यहां तक कि रांची तक सक्रिय था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी और नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।

More Stories
Haridwar Gas Cylinder News किल्लत के बीच वायरल वीडियो से हड़कंप
Dehradun Haridwar Rishikesh Corridor बना तो होगा ये बड़ा फायदा
Hero Realty ने अलकनंदा परियोजना में आवासीय प्लॉट किए लॉन्च