January 28, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Bhagat Singh koshyari will be awarded as Padam Bhushan

भगत दा को पद्म भूषण, पदम विभूषण, पद्म श्री पाने वालों की सूची जारी

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पदम श्री पुरस्कार 2026 की सूची जारी, कला, चिकित्सा, खेल और जनसेवा के दिग्गज सम्मानित

भगत सिंह कोश्यारी और शिबू सोरेन को राजनीति लोक सेवा के क्षेत्र में दिया गया पद्म भूषण

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार इस वर्ष 13 विभूतियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ये Bhagat Singh koshyari will be awarded as Padam Bhushan सम्मान कला, लोक सेवा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, व्यापार, उद्योग और खेल जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जा रहे हैं।

पद्म भूषण पाने वाले प्रमुख नाम

अलका याज्ञिक– कला (महाराष्ट्र)

भगत सिंह कोश्यारी – लोक सेवा (उत्तराखंड)

कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी – चिकित्सा (तमिलनाडु)

ममूटी – कला (केरल)

डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु– चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)

पियूष पांडेय (मरणोपरांत) – कला (महाराष्ट्र)

एस. के. एम. मइलानंदन – सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)

शतावधानी आर. गणेश – कला (कर्नाटक)

शिबू सोरेन (मरणोपरांत)– लोक सेवा (झारखंड)

उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)

वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – लोक सेवा (दिल्ली)

वेल्लापल्ली नटेसन – लोक सेवा (केरल)

विजय अमृतराज– खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)

 

गृह मंत्रालय ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, 131 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पद्म विभूषण असाधारण एवं विशिष्ट सेवा
पद्म भूषण  उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा
*पद्म श्री  किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा

वर्ष 2026 के लिए घोषित सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। पुरस्कार समारोह सामान्यतः मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है।

महिलाओं, प्रवासी भारतीयों और मरणोपरांत सम्मान

इस वर्ष सम्मानित होने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति तथा 16 मरणोपरांत पुरस्कार भी शामिल हैं।

पद्म विभूषण (5) प्राप्तकर्ता

1. धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला – महाराष्ट्र
2.  के. टी. थॉमस – लोक मामले – केरल
3.  एन. राजम– कला – उत्तर प्रदेश
4.  पी. नारायणन– साहित्य एवं शिक्षा – केरल
5. वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – लोक मामले – केरल

पद्म पुरस्कारों की यह घोषणा देशभर में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

About The Author