हरिद्वार । नगर निगम में चुनाव इस समय अपने पूरे चरम पर है। सभी 60 वार्डों में पार्षदों के बीच जंग तेज हो चली है। इन सबके बीच शहर में सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है नम्बर वार्ड 19।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के गृह वार्ड में पार्टी से ही बागी होकर दीपक ने अपनी पत्नी आयुषी टंडन को मैदान में उतार कर पूर्व मंत्री की चिंताएं बढ़ा दी है।
अपनी दमदार धमक से मुकाबले को रोचक बना रही आयुषी का मुकाबला यंहा निवर्तमान पार्षद मोनिका सैनी के साथ है।
सुने क्या कहती है आयुषी टंडन और मोनिका का जवाब
मुकाबला भले आयुषी ओर मोनिका कर बीच हो लेकिन प्रतिष्ठा विधायक जी की दांव पर लगी है।
आयुषी टंडन खुलेआम इस वार्ड में अपनी टक्कर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मान रही है।
यही नही वे भाजपा विधायक पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगा रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को अपना राजनीतिक गुरु मनाने वाली मोनिका अपनी जीत का आधार पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को बता रही है।
भाजपा के टिकट पर दम भर रही मोनिका सैनी मदन को अपना राजनीतिक गुरु मानते हुए चुनाव मर उनका लाभ होनर की बात कर रही है। वही आयुषी के आरोपों पर वे उनके इस लायक न होने की बात कह रही है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
मौत से जंग लड़ते नवजात को मिली नई जिंदगी, NPPL Hospital ने किया कमाल
हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध ARTO का अभियान