उत्तराखंड भाजपा का दो विधायको ने बिगड़ा सीएम का गणित, अभी लगेंगे दो से तीन दिन
देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड में भाजपा के प्रचंड बहुमत के बाद भी सीएम के लिए खींचतान चल रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नए सीएम के लिए भाजपा के भीतर माथा पच्ची में कई नाम सुर्खियों में है।
दरअसल धामी के चुनाव हारने के बाद चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने धामी के सीएम बनाये जाने पर सीट छोड़ने का एलान कर दिया।
यही नही डोईवाला से रिकॉर्ड मतों से जितने वाले ब्रज भूषण गैरोला ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम बनाये जाने पर सीट छोड़ने का एलान कर दिया।
भाजपा में प्रचंड जीत के बाद नए चेहरे को लेकर मंथन चल ही रह था कि इन दो विधायको के एलान ने मंथन को माथापच्ची में बदल दिया।
कहा जा सकता है कि भाजपा के भीतर सीएम को लेकर चल रहा गणित गड़बड़ा गया।
हालांकि हाईकमान ने दो बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
माना जा रहा है कि अभी सीएम की घोषणा में दो दिन और लग सकते है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही