Haridwar Food Safety Raid 2026 हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर-दूध समेत 3 सैंपल जांच को भेजे
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल, ढाबों और अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान
हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हर की पैड़ी, खड़खड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, डेयरियों और अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा और बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की तथा प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पनीर का 1, दूध का 1 और प्रिपेयर्ड फूड का 1 नमूना संग्रहित किया।
विभाग ने मौके पर आमजन से प्राप्त शिकायतों का भी निस्तारण किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट, ओवररेटिंग या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद जागा हरिद्वार फायर ब्रिगेड, 28 प्रतिष्ठानों की जांच में 16 में मिलीं खामियां
केदार घाटी में लीद का मुफ्त निस्तारण नहीं, डेढ़ करोड़ खर्च करेगा विभाग
Chardham Yatra 2026 – पंजीकरण केंद्र पर मिल रही थी शिकायतें, मंत्री जी ने मार दिया छापा