गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन,बीजेपी में शोक की लहर
देहरादून(अरुण शर्मा)। गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया है।
गोपाल रावत पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
गोपाल रावत के निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े-उत्तराखंड बीजेपी को बड़ा झटका, नही रहे सीधे ओर सरल बच्चदा
गंगोत्री से भाजपा विधायक गंगोत्री से पिछली दो बार से विधायक चुने जा रहे थे।
जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उनके सरल और उनके व्यक्तित्व के कारण थी।
भारतीय जनता पार्टी से गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है।
गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक एवं व्यक्तित्व के धनी गोपाल सिंह रावत की निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हूँ।
उन्होंने कहा कि उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी।
वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
More Stories
चारधाम यात्रा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का हुजूम, जानिए अभी तक के आंकड़े
सीट के लिए लाइन में लगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
विधानसभा सत्र में सीएम सहित सभी मंत्रियों के लिए दिन हुए तय, देने होंगे सवालों के जवाब