देहरादून(अरुण शर्मा)। हरिद्वार कुंभ और पूर्णागिरि मेले में महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है।
यह भी पढ़े-कहने को देहरादून में करता था प्रोपर्टी डीलिंग,लेकिन असल मे विदेशों में ऐसे लगता था चुना
कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री का यहा कदम बेहद अहम है।
इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं।
संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है।
कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।
More Stories
त्रिवेंद्र के “इन्वेस्टर सबमिट” को नहीं भुना पायी सरकार
Kedarnath से दर्शन कर लौट रही महिला खाई में गिरी
PPS की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की मुलाकात