Panjabi mahasabha annunssed vote for congress in Haridwar
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने हरिद्वार नगर निगम में भाजपा के लिए आखिरी समय मे मुश्किलें खड़ी कर दी है।
पंजाबी महासभा ने 60 वार्डों में से केवल एक टिकट दिए जाने पर भाजपा से नाराजगी जाहिर की।
यह भी पढ़े – एक वीडियो ने ही बिगड़ दिया भाजपा का खेल, मदन की रणनीति धरी रह गई
उन्होंने निगम के सभी मतदाताओं से काँग्रेस को वोट देने की अपील भी की।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है।
भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया। वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है।
मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया।
सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। कांग्रेस की और से पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए हरिद्वार नगर निगम के 7 वार्डो में पंजाबी समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव में उतारा है।
पंजाबी समाज कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान समेत समाज के सातों वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि हमेशा पंजाबी समाज का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा के संगठन में भी समाज की पूरी तरह अनदेखी की गयी।
भाजपा की ना तो प्रदेश कार्यकारिणी में और ना ही जिला कार्यकारिणी में पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया।
सुनील अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल दबाव की राजनीति कर रही है। कॉरिडोर एवं मेडिकल कॉलेज के निजीकरण जैसे भाजपा के जनविरोधी फैसलों पर धर्मनगरी की जनता वोट की चोट करेगी।
संजय आनंद, जतिन हांडा, भानु बहल, दीपक टंडन, कैश खुराना, ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी जनता कांग्रेस के पक्ष में मन बना चुकी है।
नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने वाला है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सरल, ईमानदार और समर्पित महिला हैं। निश्चित रूप से धर्मनगरी की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और पंजाबी समाज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करेगा।


More Stories
नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव -मदन
Nagar Nigam Haridwar लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने दी बधाई
Haridwar Kumbh 2027 – कांग्रेस नेताओं ने की निर्माण कार्यो में पारदर्शिता की मांग, सौंपा ज्ञापन