देहरादून। हरिद्वार और देहरादून सीमा पर स्थित हरिपुर कला के नीरज न्याय के लिए इन दोनों दर-दर भटक रहे हैं।
दरअसल नीरज हरिपुर कला में एक अपार्टमेंट में रहते है। नीरज ने बताया कि 18 अगस्त को कुछ लोग जिनमें उसके कुछ जानने वाले भी थे घर में जबरन घुस आए ।
उनका कहना था कि परिवार के साथ जबरदस्त मारपीट करने लगे विरोध करने पर उन युवकों ने नीरज पर भी हमला बोल दिया।
यह भी पढ़े- पूर्व सीएम ने संसद से उठाई विकास की आवाज
सुनिए क्या कहते है नीरज…..
जिसमें वह घायल हो गया नीरज बताते हैं की घटना के बाद रायवाला पुलिस थाने में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नीरज का आरोप है कि हमलावर आरोपियों ने पुलिस से शॉर्टकट कर इस मामले को दबाने का काम किया है जिसके चलते पुलिस किसी भी तरह की कोई करवाई इस मामले में नहीं कर रही है।
नीरज ने बताया कि उनके बच्चे इस समय वह के माहौल में है और डर-डर कर रह रहे हैं उन्होंने देहरादून एसएसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों से जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है।


More Stories
देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़
तिब्बती मार्केट हत्याकांड – देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शूटर सहित दो बदमाश गिरफ्तार
सेफ ड्रग सेफ लाइफ के तहत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी