हरिद्वार(कमल खड़का)। रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन के बाद महिलाओं को हरिद्वार से भी अच्छी खबर मिल रही हैं। रक्षाबंधन पर हरिद्वार की महिलाओं के लिए मां मंशा देवी और चंड़ी देवी के दर्शन के लिए फ्री उड़नखटोले की व्यवस्था की गयी हैं। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने 15 और 16 अगस्त को महिलाओं के लिए यह फ्री सेवा का प्रावधान किया हैं। इस सेवा में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए रियायती टिकट की व्यवस्था की जायेगी।
खास खबर—उत्तराखंड कैबिनेट ने अहम फैसलो पर लगाई अपनी मुहर
रक्षा बंधन पर मनसा देवी मंदिर और चंडीदेवी मंदिर के दर्शन करने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए खुश खबरी। दो दिन के लिए महिलाओं के लिए फ्री उड़नखटोले की सेवा रखी गयी हैं। मां मनसा देवी और मां चंडीदेवी रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको कंपनी 15 और 16 अगस्त को उड़नखटोला से फ्री यात्रा कराएगी।
उषा ब्रेको के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि इस सुविधा को केवल स्थानीय महिलाओं के लिए दो दिन तक लागू किया गया है। महिलाओं के साथ परिवार के सदस्यों से रियायती टिकट लिया जाएगा। महिलाओं को अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि दिखाकर उड़नखटोला से निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
More Stories
There is Huge Gap Between Academics and Industry-Dr.Batra
अधिकारीयों पर भड़के सतपाल महाराज,वेतन काटने के आदेश
Hariyana के युवकों की कार गिरी खाई में, एक कि मौत एक घायल