देहरादून(अरुण शर्मा)। विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। यहीं नहीं महिला का आरोप है कि ससुरालियों के एक परिचित ने उसके साथ ससुरालियों की शह पर दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अन्य आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
10 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान भी दिया था
खास खबर—बीजेपी के “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” के बीच तीरथ का ‘चुनाव लड़ने और लड़वाने का दावा’
मंगलौर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह एक अप्रैल 2018 को मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ किया था।
आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से ससुराल के लोग नाखुश थे। इसकी वजह से उसकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। आरोप है कि विवाहिता को आए दिन दहेज न देने पर उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट भी गई।
पति, ससुर, सास, ननद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोप है कि ससुराल के एक परिचित व्यक्ति ने उनकी शह पर महिला से दुष्कर्म किया। विवाहिता की हालत खराब होने के बाद उसके परिजन उसे घर ले आए और उसका उपचार कराया।
More Stories
अधिकारीयों पर भड़के सतपाल महाराज,वेतन काटने के आदेश
Hariyana के युवकों की कार गिरी खाई में, एक कि मौत एक घायल
गंगनहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद