सुल्तानपुर(नाथीराम कश्यप)। टांडा भागमल गांव निवासी एक ग्रामीण के घर एक विशालकाय मगरमच्छ आ घुसा। जिसे देख ग्रामीण के होश उड़ गए। ग्रामीण ने मामले की जानकारी वन अधिकारियों को दी। मगरमच्छ घर में होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।
खास खबर—सिडकुल में दिलायी नौकरी और फिर युवती से गलत काम के लिए रची ये साजिश
साथ ही मगरमच्छ को ले जाकर गंगा में छोड़ दिया। शनिवार देर रात्रि टांडा भागमल गांव निवासी सुखपाल अपने परिजनों के साथ अपने घर पर सो रहा था। उसी समय घर से अचानक अजीब सी आवाज आने लगी। अजीब आवाजे सुनकर सुखपाल ने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो घर के दरवाजे पर एक विशालकाय मगरमच्छ पडा हुआ है। मगरमच्छ को देखते ही सुखपाल के होश उड़ गए।
सुखपाल ने अंदर जाकर मामले की जानकारी परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी। जिसपर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। घर पर मगरमच्छ आने की सूचना मिलते ही वन कर्मी गौरव सोलंकी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जमा होती भीड़ को देखकर मगरमच्छ भागने लगा।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को घेरकर पकड़ लिया। डिप्टी रेंजर संजय पंत ने बताया कि टांडा भागमल गांव से पकड़े गए मगरमच्छ को ले जाकर गंगा में छोड़ दिया गया है।
More Stories
रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में स्पीकर ने कही बड़ी बात
फार्मेसी की परीक्षा देकर लौट रहे दो भाइयों की खाई में गिरने से मौत
Smart City Dehradun – काम में लापरवाही पर डीएम ने j.E. को किया सस्पेंड